विश्व के 10 प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल

 

हर बार जब हम कोई प्राचीन कहानी पढ़ते या सुनते हैं तो मन इस कल्पना में खो जाता है कि यदि वास्तव में वह जगह जो कहानी में या किताबों में बताई गई है, सच में होगी तो कैसी होगी? लोग कैसे होंगे? काश उस स्थल को सच में देख पाएं या उन कहानियों को, सम्बंधित जगह पर जाकर अपनी आँखों से देखें-समझें। कुछ ऐसी ही कल्पनाओं और विचारों को लेकर अक्सर हम सभी सैर-सपाटे के लिए घूमने के लिए किसी देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल का चुनाव करते हैं ताकि घूमना भी हो जाए और कुछ किस्से-कहानियों की वास्तविकता भी देख पाएं। भारत की ऐतिहासिक जगहों से तो आप काफी हद तक परिचित होंगे और हो सकता है देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर आप जा भी चुके हों । पूरे विश्व में ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक जगहें हैं, जहाँ से जुड़ें अद्भुद कायाकल्प, कहानियाँ और ऐतिहासिक महत्व जानकर आपको अचरज भी होगा और रोमांच का आभास भी। तो चलिए आपको ऐसे ही top 10 ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताते हैं, जहाँ की सैर आपको ज़रूर करनी चाहिए।

1 . थाईलैंड की नाग गुफा 

यदि आपको रहस्य, मिथक और इतिहास तीनों में दिलचस्पी है तो आप थाईलैंड की इस नाग गुफा का नाम इंटरनेट पर कई जगह ढूँढ सकते हैं। यह गुफा थाईलैंड के Phu Langka National Park में मिलेगी, जोकि Bueng Khong Long ज़िले के Bueng Kan Province, Thailand में स्थित है। यह गुफा दिखने में विचित्र है क्यूंकि इसकी संरचना किसी सर्प के जैसी है। इसके पीछे एक अद्भुद कहानी है, यहाँ के निवासियों और कुछ लोककथाओं के मुताबिक़ यह कोई पाषाण नहीं स्वयं राजा उलु हैं जो अपने पुत्र और पुत्रवधू की प्रेमकहानी के परिणामस्वरूप श्राप के कारण सर्परूपी पाषाण बने हुए हैं। कारण जो भी हो पर यह विचित्र स्थल पर्यटकों को आकर्षित करता है। 

2. कोरिया की भारतीय महारानी Heo Hwang-ok(राजकुमारी सुरीरत्ना ) का समारक, सरयू नदी के किनारे, अयोध्या (भारत )

यह सभी के लिए एक बेहद अविश्वसनीय कहानी थी, लेकिन यह कहानी और भी पक्की हो गई जब से, दक्षिण कोरिया का शाही परिवार भारत के इस स्थल पर हर वर्ष अपनी भारतीय महारानी को श्रद्धांजलि देने आने लगा। यह माना जाता है कि अयोध्या (उस समय का साकेत) की राजकुमारी सुरीरत्ना 2000 वर्ष पहले ईश्वरीय आदेश के कारण अपने पिता द्वारा कोरिया के राजा किम-सुरो से विवाह करने गईं और वही की होकर रह गईं, यह पक्का नहीं है कि वह भारत में किसी दक्षिणी राज्य से थीं अथवा अयोध्या से। इस विषय में मतभेद हैं, किन्तु यह स्पष्ट है कि यही वह भारतीय राजकुमारी थी जो कोरिया की महारानी बनी। दक्षिण कोरिया में आज भी इनका बड़ा सम्मान है और अयोध्या में सरयू नदी के किनारे इनका स्मारक बना हुआ है, जिस पर श्रद्धांजलि दी जाती है। आप भी इस स्थल पर जा सकते हैं। 

3. माचू-पीचू 

इंका सभ्यता से जुड़ा यह खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल दक्षिण अमेरिका के देश पेरू में स्थित है। 1983 में माचू पिचू को Unesco  द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था और 2007 में इसे दुनिया के नए सात अजूबों में से एक घोषित किया गया था। जिस प्रकार की इसकी खूबसूरत संरचना बनी हुई है उससे कहा जा सकता है इसकी बनावट कितनी बुद्धिमता से की गई होगी। इसे ''इंकाओं का खोया हुआ शहर'' भी कहा जाता है। बड़े-बड़े पर्वतों से बना यह प्राचीन साम्राज्य का हिस्सा बेहद विशाल है। 

4. मिस्र के पिरामिड

पिरामिड के विषय में भला कौन नहीं जानता? त्रिकोण आकृति की यह संरचना जो वास्तव में प्राचीन मानव अवशेषों की कब्रगाह है। इसके विषय में भी कई प्रकार की बातें कही जाती हैं, जैसे यह दूसरी दुनिया के लिए एक चुम्बकीय आकर्षण हैं आदि। यह पिरामिड मिस्र की पहचान है, दूर दराज़ से लोग इस पिरामिड को देखने के लिए आते हैं। 

5. अंकोरवाट के मंदिर, कम्बोडिया

अंकोरवाट का अर्थ है -''मंदिरों का शहर'' यह मंदिर 12 वीं शताब्दी में बने थे। यह बहुत प्राचीन धार्मिक शहर है और यहाँ कई सारे पुरास्थल हैं, लेकिन अब यहाँ अधिकतर पुराने अवशेषों के खण्डहर ही बचें  हैं जो अब भी दिव्य लगते हैं और खमेर साम्राज्य से जुड़े हुए हैं। दीवारों पर भारतीय हिन्दू धर्म ग्रन्थों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएँ बहुत सुन्दर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक होने के साथ ही यह मन्दिर Unesco के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं।

6. पेट्रा, Jordan

पेट्रा या रक्मू लाल सागर और मृत सागर के बीच स्थित है। यह Jordan का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पेट्रा एक बहुत ही खास ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है, जिसको Unesco द्वारा विश्व विरासत स्थलों की सूची  में शामिल किया गया है। पेट्रा में फ़िल्मों की शूटिंग भी हुई है - The mummy returns और Indiana Jones, पहली बार यह स्थल Indiana Jones फिल्म के बाद ही अधिक नज़र में आया। 

7. काशी (Uttar Pradesh, India)

काशी/वाराणसी या बनारस कई कारणों से एक बहुत बड़ा धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है। महात्मा बुद्ध का धर्मचक्र प्रवर्तन हो या काशी विश्वनाथ मंदिर। काशी की प्राचीनता का वर्णन तो Mahabharata और Ramayana में भी है, काशी का इतिहास तो स्वयं काशी से भी पुराना है। जीवन और मृत्यु दोनों की ही आध्यात्मिकता समझाती है -काशी।

8. बाली, Indonesia 

इंडोनेशिया द्वीपों का एक समूह है और बाली उन्हीं द्वीपों में से एक द्वीप है। प्राचीन काल में  यह कई नामों से जाना जाता है पर इस द्वीप के विषय में एक सच यह है कि प्रकृति ने इसे अपनी खूबसूरती से नवाज़ा है। जल और हरियाली से भरा यह द्वीप पहले भी सुंदर था और आज भी प्रकृति प्रेमियों के बिच लोकप्रिय है। तानाह लॉट मंदिर, बेसाकिह मंदिर, उबुद मंकी फॉरेस्ट, किन्तामनी माउंट बतूर, बाली सफारी और मरीन पार्क जैसी जगहें आपका मनोरंजन करेंगी, तो क्यों न बाली जाएँ और प्रकृति से भरा कुछ नया देखें। 

9. ताजमहल, INDIA 

इतनी सारी ऐतिहासिक जगहों के बारे में बातें हों और ताजमहल की बात न हो, यह कैसे हो सकता है? ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश ज़िले के आगरा शहर में स्थित है, कहा जाता है कि यह स्मारक मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज महल की याद में बनवाया था, यहाँ उनदोनो का मकबरा भी है। खूबसूरत सफ़ेद संगमरमर का बना प्रेम का प्रतीक यह स्मारक पहले भी लोगों के बीच लोकप्रिय था और आज भी है। 

10. ALHAMBRA

अल हम्रा SPAIN के GRANADA  शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और दुर्ग है। यह पश्चिमी इस्लामी स्थापत्य और वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। हर साल न जाने कितने पर्यटक यहाँ घूमने और अलहम्रा देखने आते हैं। इनकी अपनी Website भी है- 

https://www.alhambradegranada.org/

 जिस पर जाकर आप इसके इतिहास, संग्रहालय और यहाँ होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी timing के साथ देख सकते हैं। इससे आपको अलहम्रा घुमने में आसानी होगी। 

To Visit our Website, Please Click Here

To Read More Blogs on Sustainability in Hindi, Please Click Here

Comments